{"_id":"5a74ba074f1c1b80268b7f6e","slug":"electric-will-not-be-availabel-4-days-4-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चार घंटे चार दिन नहीं मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चार घंटे चार दिन नहीं मिलेगी बिजली
basti
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
शहर सहित मंडल के हजारों उपभोक्ताओं को चार दिन तक बिजली की किल्लत झेलनी पड़ेगी। बस्ती शहर में चार घंटे, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में 12-12 घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती बांसी में स्थापित 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र के लाइन विस्तार करने के कारण हो रही है।
शुक्रवार को एक्सईएन विद्युत प्रेषण (खंड प्रथम) आरके सिंह ने बताया कि तीन से छह फरवरी तक मंडल की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बताया कि बस्ती शहर में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और शाम चार से छह बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इस तरह चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह खलीलाबाद, मेंहदावल फीडर एवं इटवा, शोहरतगढ़ और हर्रैया तहसील क्षेत्र में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम छह बजे से रात दो बजे तक 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह नौगढ़, डुमरियागंज, बांसी, हर्रैया, नाथनगर क्षेत्र की सभी ग्रामीण एवं डुमरियागंज, रुधौली एवं बांसी तहसील फीडर के सभी क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक और रात्रि दो बजे से सुबह आठ बजे तक 12 घंटे बिजली नहीं मिलेगी।
विद्युत आपूर्ति का कार्यक्रम
बस्ती मुख्यालय शहर में दिन में 11 से शाम चार बजे एवं शाम छह बजे से सुबह नौ बजे तक बिजली मिलेगी। इस तरह शहर के उपभोक्ताओं को 20 घंटे तक बिजली मिलेगी। संतकबीरनगर के बस्ती, खलीलाबाद, मेंहदावल के समस्त ग्रामीण फीडर एवं इटवा, शोहरतगढ़ और हर्रैया तहसील के फीडर को रात दो बजे से सुबह आठ बजे तक और 12 बजे दिन से शाम छह बजे तक बिजली मिलेगी। इन क्षेत्रों में लगभग 12 घंटे ही बिजली मिलेगी। इसी तरह सिद्धार्थनगर के नौगढ़, डुमरियागंज, बांसी, हर्रैया, नाथनगर के सभी ग्रामीण उपभोक्ता एवं डुमरियागंज, रुधौली और बांसी तहसील के फीडर को सुबह आठ बजे से 12 बजे तक और शाम छह बजे से रात दो बजे तक अर्थात 12 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी।