{"_id":"6456b1d00a6392a0e00162e7","slug":"electric-system-basti-news-c-7-1-155244-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बूथों पर विद्युत व्यवस्था ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बूथों पर विद्युत व्यवस्था ..
Sun, 07 May 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने निर्देशित किया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण करें। इस दौरान विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया जाए। मतदान के दिन बूथों पर प्रकाश की व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए।
वह शनिवार को अधिकारियों के साथ मतदान के तैयारियों की समीक्षा कर रही थी। बताया कि जनपद में 305 बूथ के सापेक्ष 25 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। समय रहते बूथों के निरीक्षण हो जाने से मतदान में कोई कठिनाई नहीं आने पाएगी। जो भी कमी होगी समय रहते उसमें सुधार हो जाएगा। कहा कि प्रत्येक नगर निकाय की महिला सखी पीठासीन की हस्तपुस्तिका का भलीभाति अध्ययन कर लें। मतदान के दौरान अगर किसी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ एफआईआर के साथ विभागीय कार्यवाही भी होगी। डीएम ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतदान कराया जाए। मतदान समाप्ति के बाद अगर कोई पोलिंग एजेंट मौके पर नहीं है, तो मतदान पेटी को सील करने की वीडियोग्राफी कराना अनिवार्य है। सीडीओ/कार्मिक प्रभारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने बीएसए को निर्देशित किया कि सभी स्कूलों में विद्युत, पेयजल, शौचालय एवं समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। रसोइया 10 मई से विद्यालय में उपस्थित रहकर नाश्ता एवं भोजन तैयार करेंगी। जिसका भुगतान मतदान पार्टी द्वारा किया जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान के दिन सक्रिय रहते हुए जोनल मजिस्ट्रेट को नियमित रिपोर्ट करेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पीठासीन अधिकारी तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित करेंगे।
परियोजना निदेशक/प्रभारी मतपत्र कमलेश सोनी ने बताया कि सभी रिटर्निंग ऑफिसर को पर्याप्त संख्या में मतपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति, डीसी एनआरएलएम राम दुलार आदि मौजूद रहे।