फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   electric cut in district

ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद भी हो रही बिजली कटौती

Tue, 14 Sep 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
electric cut in district
ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद भी हो रही बिजली कटौती
विज्ञापन

- निर्देशों का अनुपालन न होने से उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिजली आपूर्ति व अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंडल के तीनों जिलों को निर्देश दिया है। लेकिन निर्देशों का अनुपालन जमीन पर होता नहीं दिख रहा है। नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्रामीणांचल तक बिजली की कटौती जारी है।
सोमवार को ऊर्जा मंत्री ने मंडल के तीनों जिलों के जनप्रतिनिधियों व मुख्य अभियंता के साथ वीडियो कांफ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का अक्षरश: पालन कराया जा रहा है। मंडल के तीनों जिलों के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि बारिश के कारण आपूर्ति में पैदा होने वाली बाधाओं को तुरंत दूर कर लिया जाए। जिन गांवों में जर्जर तार बदलने व एबी केबलिंग का काम चल रहा है उनकी सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए। अनावश्यक रोस्टिंग बंद करने व आपूर्ति को साफ बनाए रखने के लिए नियमित पेट्रोलिंग कराने का निर्देश अभियंताओं को दिया गया है। रिवैंप योजना में जन प्रतिधिनियों से प्रस्ताव प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से निस्तारित किया जा रहा है। लापरवाही करने वाले अभियंताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तेज हवा ने बढ़ाई आपूर्ति में मुश्किलें
जर्जर तार व खंभे खराब मौसम और तेज हवा में बिजली आपूर्ति बनाए रखने में बाधा बन रहे हैं। हालांकि मौसम ठीक रहने पर आपूर्ति बेहतर मिलेगी इसकी भी कोई गारंटी नहीं होती है। सोमवार और मंगलवार शहर से गांव तक बिजली की लुकाछिपी होती रही। शहर के मड़वानगर क्षेत्र में सोमवार रातभर बिजली नहीं रही। उपभोक्ता मुकेश वर्मा ने बताया कि पूरी रात बिजली नहीं रही जिससे तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य अभियंता ने बताया कि आपूर्ति खराब होने की समस्या दिखवाई जा रही है। जिस स्तर पर लापरवाही हो रही है वहां कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed