फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly person injured in accident dies; FIR registered.

Basti News: हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Jun 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Elderly person injured in accident dies; FIR registered.
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के बस्ती-अयोध्या हाईवे पर तिलकपुर मंदिर के पास सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। नगर पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मोटर दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी उमाशंकर ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता रामदास 23 मई को किसी कार्य से ऑटो से बस्ती जा रहे थे। सुबह 7:30 बजे तिलकपुर मंदिर के पास पहुंचने पर एक अज्ञात कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में रामदास गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed