{"_id":"651c6705601932e75f047884","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-bolero-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5285-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बोलेरो की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बोलेरो की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Wed, 04 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बांसी मार्ग स्थित मानिकचंद चौराहे पर बोलेरो की चपेट में आने से 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। रुधौली थाना क्षेत्र के डढ़वा गांव निवासी बदरी अपने घर से साइकिल से किसी काम से रुधौली की तरफ जा रहे थे। मानिकचंद चौराहे पर बस्ती से रुधौली की तरफ जा रही अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। घायल वृद्ध को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर जाया गया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। संवाद
-- -
विज्ञापन