फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly man dies after being hit by an unknown vehicle on the highway

Basti News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Wed, 13 May 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by an unknown vehicle on the highway
मृतक धर्मराज चौधरी के घर पर रोते- विलखते परिजन। संवाद
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुर ओवरब्रिज पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान धर्मराज चौधरी (65) निवासी रौतापार मोहल्ला, थाना कोतवाली के रूप में की है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि धर्मराज अपनी मोपेड बाइक से हाईवे पर किस काम से गए थे किसी को कुछ मालूम नहीं है। रात 9 बजे उनके हादसे की खबर मिली है। पुलिस के अनुसार वह अपनी मोपेड से हाईवे के रास्ते घर की तरफ लौट रहे थे। चेनपुर ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड बाइक में टक्कर मारी है। जिससे वह सड़क पर गिर गए और गंभीर चाेट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को रौतापार मोहल्ले में स्थित मृतक धर्मराज के घर पर मातम पसरा हुआ था। घर के बरामदे में उनकी बेटी, बहू और घर की अन्य महिलाएं रो रही थीं। बहू पूजा ने बताया कि अभी पिछले चार मई को उनके ससुर ने छोटी बेटी की शादी की है। थानाध्यक्ष जयदीप दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed