फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly injured in tractor-trolley dies

ट्रैक्टर ट्राली से घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत

Thu, 17 Mar 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Elderly injured in tractor-trolley dies
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से घायल वृद्ध की मौत
विज्ञापन

हर्रैया थाने के सैमड़पुर गांव के निवासी थे गंगादीन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए 65 वर्षीय शख्स की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
हर्रैया थाना क्षेत्र के सैमड़पुर गांव के रहने वाले गंगादीन चार मार्च को साइकिल से महराजगंज बाजार आए थे। दोपहर में घर वापस जाते समय हर्रेया थाना क्षेत्र के कोदई मोड़ के पास तेज रप्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल को चपेट में ले लिया था। परिवार के लोगों ने घायल बुजुर्ग को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिये रेफर कर दिया था। लखनऊ में भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे परिवार के लोग उन्हें घर ले कर आ गए। दोपहर दो बजे गंगादीन की मौत हो गई। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed