फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly cyclist injured in road accident

Basti News: मार्ग दुर्घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग घायल

Fri, 01 May 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist injured in road accident
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को कुदरहा की तरफ से पिपरपाती की ओर जा रहे एक साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से आ रहे अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे बुजुर्ग घायल हो गया। थानाक्षेत्र के बैसिया निवासी हीरालाल 70 वर्ष साइकिल से कुदरहा की तरफ से अपने घर बैसिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही बैसिया चौराहे के पश्चिम राम जानकी मार्ग पर पहुंचे की पीछे से तेज गति में आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हीरालाल सड़क पर गिर पडे़। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल हीरालाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा कुदरहा पहुंचाया। जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed