फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight teachers received Eduleaders UP Karmayogi Award

Basti News: आठ शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स यूपी कर्मयोगी सम्मान

Thu, 19 Sep 2024 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eight teachers received Eduleaders UP Karmayogi Award
आठ शिक्षकों को भी मिला एडूलीडर्स यूपी कर्मयोगी सम्मान। स्रोत संस्था
बस्ती। एडूलीडर्स यूपी की तरफ से नोएडा में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें जिले के आठ शिक्षकाें को कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र के संयोजन में चयन किया गया। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, फिल्म अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, हेमा फाउंडेशन के मुखिया महेंद्र काबरा और एडूलीडर्स यूपी के संस्थापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र की ओर से देश के 302 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें जिले के आठ शिक्षकों को सम्मान मिला है।इसमें किसान इंटर कॉलेज भानपुर के अरविंद सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरी, परशुरामपुर के बृजेश कुमार, डायट प्रवक्ता शशि दर्शन त्रिपाठी, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रामपुर रेवटी के बृजेश कुमार गुप्ता, पीएम श्री विद्यालय मूड़घाट आराधना श्रीवास्तव, रुधौली के पीएम श्री नटाई कला के रमेश विश्वकर्मा, बहादुरपुर के अगई भागड़ से राजीव उपाध्याय, उच्च प्राथमिक विद्यालय जटौलिया से अजय पांडेय को एडूलीडर्स यूपी कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed