फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight roads of the district will be fourlane from 250 crores

बस्ती: 250 करोड़ से जनपद की आठ सड़कें होंगी फोरलेन

Sat, 18 Feb 2023 05:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Feb 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Eight roads of the district will be fourlane from 250 crores
कप्तानगंज पिपरा गौतम मार्ग
बस्ती। यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने जिले की तकरीबन सौ किलोमीटर लंबी आठ महत्वपूर्ण सड़कों को टू लेन व फोरलेन में तब्दील करने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी है। इस काम पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्थानीय स्तर से डीएम प्रियंका निरंजन ने अपनी स्वीकृति देते हुए प्रस्ताव की फाइल शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

इससे इन प्रमुख मार्गों से जुड़े गांवों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल जाएगी।जिले में कई ऐसी सड़कें हैं जिनसे गैर जनपदों के लोगों का आवागमन होता है। यही नहीं, इन मार्गों पर दिन-रात छोटे व भारी वाहनों का दबाव बना रहता है। इनमें कुछ तो सिंगल सड़कें हैं तो कुछ सात मीटर तक चौड़ी बनीं हैं। गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन को जोड़ते हुए रिंग रोड तो स्वीकृत हो चुकी है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी बनी आठ सड़कों की चौड़ाई व सुदृढ़ीकरण के लिए एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


ये प्रमुख सड़कें होंगी चौड़ी
- कप्तानगंज-पिपरागौतम मार्ग (12 किमी, लागत 31.75 करोड़)
- मुंडेरवा रामपुर-बनकटी मार्ग (14.20 किमी, लागत 32.08 करोड़)
- बड़ेवन चौराहा से कंपनीबाग मार्ग (1.75 किमी, लागत 19.60 करोड़)
- पीलीभीत-बस्ती-बहराइच मार्ग (33 किमी, लागत 93.69 करोड़)
- दुबौला पचपेड़वा से महेशगंज मार्ग (10.65 किमी, लागत 35.88 करोड़)
- जिला अस्पताल से सोनूपार देवरिया मार्ग (8 किमी, लागत 27.34 करोड़)
- टिनिच-कप्तानगंज मार्ग (8 किमी, लागत 37.80 करोड़)
- बस्ती-अयोध्या फोरलेन से संसारीपुर-पैकोलिया मार्ग (12.48 किमी, लागत 32.25 करोड़)


डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जिले की आठ सड़कों के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण के लिए डीपीआर शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इरफान अहमद, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed