{"_id":"623369d58888cb1fb911f86f","slug":"eight-days-passed-bike-was-not-received-and-mobile-phone-basti-news-gkp4303014129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन बीत गए,बाइक मिली न मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन बीत गए,बाइक मिली न मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ दिन बीते, बाइक मिली न रकम व मोबाइल फोन
बारात से लौटते समय हरिवंशपुर के पास हुई थी लूट
घटना को कुछ और बता रही पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा
हर्रैया(बस्ती)। थानाक्षेत्र के हरिवंशपुर के पास 10 मार्च की रात हुई बाइक व मोबाइल फोन लूट की घटना का आठ दिन बाद भी पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया। मुकदमा दर्ज कर पर्दाफाश करने की जगह पुलिस इस घटना को कुछ और बताने में पूरा जोर लगा चुकी है। एसओ विजय सिंह का कहना है कि मामला आशनाई से जुड़ा है मगर बाइक व मोबाइल बरामद न होने पर लोगों में कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं भुग्तभोगी वीडियो जारी कर इंसाफ की गुहार लगा रहा है।
थाना क्षेत्र के खम्हरिया गंगाराम गांव का रहने वाला रवि कुमार पुत्र जवाहिर पड़ोस के मढ़वढ़ गांव निवासी अपने मित्र के साथ 10 मार्च की रात बाइक से पनेरा भारी गांव निवासी बाबूलाल के लड़के की बारात में शामिल होने गया था। रात में करीब साढ़े 11 बजे लौटते समय हरिवंशपुर से पनेरा जाने वाली सड़क के किनारे पहले से खड़े तीन बदमाशों ने रोककर उसकी बाइक,मोबाइल व 31 सौ रुपये छीन लिया। घटना के बाद रवि काफी डर गया और भागकर हरिवंशपुर निवासी अपने मौसा के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। गांव के लोग प्रधान के साथ घटनास्थल पर गए और 112 पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाने की पुलिस भी पहुंची और पीड़ित को सुबह थाने पर बुलाया। दूसरे दिन वह परिवार वालों के साथ थाने पहुंचा और तहरीर दी। रवि का आरोप है कि थाने के एक दरोगा व सिपाही गांव में पहुंचे और उसे बुलाकर यह कहते हुए धमकाया कि आशनाई का मामला है तुम झूठ बोल रहे हो। अगर मामला फर्जी निकला तो तुम्हे जेल भेज देंगे। एसओ विजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द बाइक का पता लगाया जाएगा।