{"_id":"589e018e4f1c1b865237c39f","slug":"eight-candidates-nomination-cancelled-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ प्रत्याशियों के पर्चे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ प्रत्याशियों के पर्चे खारिज
बस्ती/ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सदर विधानसभा क्षेत्र मंे नामाकंन पत्रों की जांच करते हुए आरओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की संख्या 71 से घटकर 63 हो गई। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच में रुधौली और बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से चार-चार सहित कुल आठ पर्चे खारिज हुए। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पर्चा खारिज होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। प्रशासन को अब इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 813 अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी।
नियमानुसार अगर किसी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या 16 से अधिक होती है, तो वहां के प्रत्येक बूथ पर एक अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था करनी पड़ती है। एक ईवीएम में सिर्फ 16 प्रत्याशियों के नामों की व्यवस्था, इसमें 15 नाम प्रत्याशी और एक नोटा के लिए रहता है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद जो स्थित आई है, उसके मुताबिक पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 63 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
सबसे अधिक प्रत्याशी रुधौली विधानसभा में कुल 20 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। इसी तरह सदर विधानसभा से लड़ने वाले 18 उम्मीदवार थे। पर्चों की जांच से पहले प्रशासन को यह उम्मीद थी कि दोनों विधानसभाओं में अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी। पर्चा खारिज होने का कारण तकनीकी कमी का होना बताया गया। सदर विधानसभा में जिन चार का पर्चा खारिज हुआ, उसमें एनसीपी के नोमान अहमद, निर्दल मोहम्मद नाजिम, रविसेन गौतम व मानिक राम मिश्र का नाम शामिल है।
विज्ञापन
इसी तरह रुधौली से निर्दल काजल, देवमति, रामशंकर व लक्ष्मीकांत भट्ट शामिल है। वैसे पांचों विधानसभाओं में कितने प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, इसका पता नाम वापसी यानी 13 फरवरी के दिन चलेगा। वर्तमान में सदर विधानसभा में 14, महादेवा सुरक्षित में नौ, कप्तानगंज में 10, रुधौली में 16 और हर्रैया विधानसभा से 14 सहित कुल 63 उम्मीदवार रह गए हैं।