{"_id":"69b07264b6fca5b13403bf47","slug":"efforts-to-acquire-land-and-building-for-the-main-post-office-beginmp-writes-letter-basti-news-c-207-1-bst1005-154636-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रधान डाकघर के लिए भूमि व भवन के प्रयास शुरू...सांसद ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रधान डाकघर के लिए भूमि व भवन के प्रयास शुरू...सांसद ने लिखा पत्र
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यालय का प्रधान डाकघर जिस भवन में संचालित है, उसे जर्जर बताते हुए अब उसके नव-निर्माण की मांग तेज हो गई है। भूमि के साथ नया भवन बने इसके लिए सांसद बस्ती ने रेल व संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है। इससे उम्मीद जगी है कि जीर्ण-शीर्ण भवन का जीर्णोद्धार हो सकेगा।
सांसद ने जो पत्राचार किया है उसमें उन्होंने कहा है कि प्रधान डाकघर अति पुरानी इमारत में संचालित है। यह भवन वर्ष 1936 में निर्मित हुआ था। तब से आज तक कोई बड़ा मरम्मत कार्य या पुर्ननिर्माण नहीं हुआ है। भवन की संरचना जर्जर हो चुकी है। जगह भी कम है। जिसके कारण आधुनिक डाक सेवाएं और नियमित रूप से मुख्यालय स्तर पर पासपोर्ट सेवा का संचालन ठीक से नहीं चल पा रही है।
यह डाकघर जनपद का प्रमुख डाक घर है। यहां हजारों लोग सेवा के लिए आते हैं। डाक, बचत, बीमा और आधार सेवा समेत अन्य कार्य होते हैं। ऐसे में भवन का जीर्णोद्धार किया जाए। यदि भूमि मिले तो खुद का भवन भी प्रधान डाकघर के पास हो।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण पर गंभीरता से विचार करते हुए भूमि उपलब्ध कराकर आधुनिक भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि प्रमुख डाकघर की सभी सेवाएं निर्बाध चलती रहें।