फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Effect of diversion... increased crowd of passengers at the railway station

Basti News: डायवर्जन का असर...रेलवे स्टेशन पर बढ़ गई यात्रियों की भीड़

Wed, 25 Mar 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Effect of diversion... increased crowd of passengers at the railway station
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्रियों की भीड़। संवाद
बस्ती। बस्ती-अयोध्या फोरलेन मंगलवार की शाम से बंद होने की सूचना पर लोकल यात्रियों का दबाव रेलवे स्टेशन पर बढ़ गया है। हाईवे पर भारी वाहन ट्रक, बस का आवागमन बंद होने से लखनऊ, कानपुर, गोंडा, बाराबंकी, प्रयागराज आदि शहरों में जाने वाले यात्री ट्रेन का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस वजह से पहले दिन से ही स्टेशन पर भीड़ रही। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी से भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का सुबह 9:30 बजे पहुंचने का समय था लेकिन, यह ट्रेन 11 घंटे लेट से पहुंची।
विज्ञापन

रात 8 बजे तक यात्रियों को इस ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। लखनऊ से चलकर गोरखपुर तक जाने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से चली। यात्रियों को कई घंटे तक ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जो अन्य ट्रेनें विलंब से चल रही है, उनमें गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 4 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 4 घंटे, सहरसा स्पेशल 4 घंटे और नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से चल रही है। स्टेशन पर मौजूद यात्री वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली तक की यात्रा करनी है। जिस ट्रेन में उनका टिकट वह कई घंटे विलंब से चल रही है।

फोरलेन बंद होने से प्राइवेट बसों का भी विकल्प नहीं बचा है। रोडवेज की बसें संचालित की जा रही हैं लेकिन, वह गंतव्य तक पहुंचाने में अधिक समय लेती हैं। यात्रा भी सुविधाजनक नहीं हो पाता है। हाईवे पर डायवर्जन होने से यात्रियों को अब अधिक समय के साथ पैसे भी ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed