फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Effect of cold: Passengers in roadways buses decreased, corporation in loss

ठंड का असर : रोडवेज बसों में घट गईं सवारियां, घाटे में निगम

Mon, 22 Dec 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Effect of cold: Passengers in roadways buses decreased, corporation in loss
सवारी के अभाव में बस्ती डिपो में खड़ी बसें संवाद
बस्ती। कोहरा और शीतलहर से आम जनजीवन बेहाल है। इसका सबसे ज्यादा असर परिवहन पर पड़ रहा है। सवारी की आमद कम होने से अधिकतर रोडवेज बसें बेड़े में ही खड़ी रह जा रही हैं। प्रतिदिन तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बस्ती डिपो में 102 बसें निगम की हैं। वैसे तो सर्दी का असर हर तरफ है, लेकिन सबसे ज्यादा असर परिवहन निगम पर पड़ रहा है। सर्दी और शीतलहर में रोडवेज बसों की आय में काफी गिरावट आई है। इससे डिपो को रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है। आम दिनों में जहां डिपो से प्रतिदिन 12 से 15 लाख तक आय होती थी, वहीं अब बमुश्किल से आठ से 10 लाख रुपये की कमाई हो पा रही है।
विज्ञापन

कारण ठंड और गलन से सवारियां सफर में कम निकल रही हैं। बसों का लोड फैक्टर भी घट गया है। बताते हैं कि छह से सात प्रतिशत फैक्टर डाउन हुआ है। ऐसे में आय भी काफी कम आ रही है और अफसर यात्रियों की संख्या बढ़ाने का दबाव बनाते हैं। बस्ती डिपो में 36 अनुबंधित बसों की भी स्थिति खराब है। कम सवारी मिलने से आय का संकट गहरा गया है। चालक-परिचालक भी परेशान हैं। रूट पर अधिकांश बसों में सीट खाली रह जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ठंड और गलन के कारण आम दिनों की तुलना में सवारी की आमद कम हुई है, जिससे रोडवेज की आमदनी में कमी आई है। तय रूट पर बसों को समय से भेज रहे हैं।
-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed