फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Educational innovation being used in schools

Basti News: विद्यालयों में हो रहा शैक्षिक नवाचार का प्रयोग

Sun, 09 Apr 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Educational innovation being used in schools
संविलियन प्राथमिक विद्यालय देवमी के वार्षिकोत्सव में पहुंचे सहायक शिक्षा निदेशक गोरखपुर डॉ. सत्
बनकटी। आदर्श संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में वार्षिकोत्सव हुआ। इसमें स्कूल चलो अभियान के तहत कार्यक्रम और नए सत्र की पाठ्य पुस्तकें बच्चों को दी गईं। मुख्य अतिथि गोरखपुर के सहायक शिक्षा निदेशक डॉ.सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों को विकसित किया जा रहा है। बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि अब परिषदीय विद्यालय निजी विद्यालयों को टक्कर दे रहे हैं। लगातार शैक्षिक नवाचार का प्रयोग विद्यालयों में किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को अपनी लोककला और परंपराओं को करीब से जानने का मौका देते हैं। विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी, प्रतिमा, शिवांगी, रोशनी ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा बच्चों ने लोकगीत, डांस, एकल गीत, नाटक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, बीईओ अरुण कुमार यादव, शिक्षक संघ अध्यक्ष अभय सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।प्रधानाचार्य मो. इकबाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मौके प्रधान राजेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र उपाध्याय, दुर्गेश राव, चंद्रशेखर शर्मा, राम पराग चौधरी, शीला मौर्या, गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed