{"_id":"669d847f8fa77dd42d025584","slug":"education-week-will-be-celebrated-in-basic-and-secondary-from-22nd-basti-news-c-207-1-sgkp1004-120822-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 22 से बेसिक व माध्यमिक में मनाया जाएगा शिक्षा सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 22 से बेसिक व माध्यमिक में मनाया जाएगा शिक्षा सप्ताह
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चार साल पूरे होने पर शिक्षा विभाग में 22 जुलाई से शिक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें सात दिनों तक विद्यालयों में शिक्षा को लेकर विशेष गतिविधियां होंगी। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे मनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिले में संचालित माध्यमिक विद्यालयों व परिषदीय विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चार वर्ष पूरे होने पर 22 जुलाई से शिक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत हर दिन गतिविधियां होंगी। इसमें टीएलएम डे, एफएलएन डे, स्पोर्ट्स डे, कल्चर डे, स्किलिंग और डिजिटल इंसटेटिव डे, इको क्लब सहित अन्य बिंदुओ पर कार्यक्रम कराए जाएंगे। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि शिक्षा सप्ताह मनाने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है। वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विकासखंड स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसे लेकर सजग किया गया है।
- 22 जुलाई सोमवार- टीएलएम डे
- 23 जुलाई मंगलवार- एफएलएन डे- 24 जुलाई बुधवार- स्पोर्ट्स डे
- 25 जुलाई गुरुवार- कल्चर डे
- 26 जुलाई शुक्रवार- स्किलिंग और डिजिटल इंसटेटिव डे
- 27 जुलाई शनिवार- इको क्लब डे
- 28 व 29 जुलाई- कंम्युनिटी इन्वॉल्वमेंट डे