फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   education subject issue

Basti News: यूपी बोर्ड के नौवीं-दसवीं के पाठ्यक्रम से हटे कई पाठ

Sat, 05 Aug 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 05 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
education subject issue
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नई शिक्षा नीति-2020 को लेकर कक्षा नौवीं व 10वीं के गणित, संस्कृत, हिंदी और सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में कटौती की है। गणित, हिंदी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान में कुछ पाठों को छोटा कर दिया है। अब छात्र विज्ञान विषय में ''हम बीमार क्यों होते हैं'' नहीं पढ़ेंगे। साथ ही जीवों की विविधता और प्राकृतिक संपदा भी उनकी पढ़ाई का हिस्सा नहीं होगी। इसी प्रकार नौवीं के गणित विषय से समांतर चतुर्भुज और त्रिभुज के क्षेत्रफल, रचनाएं व प्रायिकता (प्रोबेबिलिटी) पाठ को हटा दिया गया है। वहीं, दसवीं में अब बच्चे ''रचनाएं'' नहीं सीख सकेंगे। कक्षा नौ और दस के संस्कृत विषय के पाठों में से दस-दस श्लोक कम कर दिए गए हैं। नौवीं के हिंदी में ठेले पर हिमालय, तोता, बादल को घिरते देखा, अच्छा होता सितार संगीत की रात को हटा दिया गया है। कक्षा 10 में हिंदी से पानी में चंदा और चांद पर आदमी, युवा जंगल भाषा एकमात्र अनंत है को हटाया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार सामाजिक विज्ञान से लोकतंत्र और विविधता, जन संघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र की चुनौतियां पाठ को छोटा कर दिया गया है।



--



डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर बोर्ड ने 9वीं व 10वीं के विज्ञान और गणित, हिन्दी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में से कुछ पाठ हटाए गए हैं। इससे छात्र-छात्राओं को अभ्यास का अधिक समय मिलेगा और इससे बोर्ड में उनका परिणाम और बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed