फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   E-rickshaw entered while closing railway crossing, gate broken

Basti News: रेलवे क्राॅसिंग बंद करते समय घुसा ई-रिक्शा, टूट गया गेट

Sat, 25 Jan 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw entered while closing railway crossing, gate broken
बभनान में ई रिक्शा की टक्कर से टूटा रेलवे गेट-
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बभनान। समपार फाटक बंद करते समय ई-रिक्शा चालक लापरवाही से गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गया। गेटमैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने चालक को हिरासत में ले लिया। रेल कर्मचारियों ने एक घंटे की मेहनत के बाद गेट को दुरुस्त किया। इस दौरान स्लाइडर लगाकर रेल गाड़ियों का संचालन किया गया। गेटमैन ने घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक व आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी विश्वामित्र यादव को दी। इस दौरान क्रॉसिंग के उत्तर जमुनहा तक लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर 10:30 बभनान पूर्वी समपार फाटक संख्या 222-ए पर बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। गोरखपुर की तरफ जा रही रनथ्रु मालगाड़ी को लाइन क्लीयर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक न गेटमैन विवेक कुमार को समपार फाटक बंद करने की सूचना दी गई। गेट पर तैनात गेटमैन द्वारा गेट बंद करने के दौरान गौरा चौकी की तरफ जा रदा ई रिक्शा तेजी से निकलने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

इससे उसका दक्षिणी साइड का बम टूट गया। आनन-फानन गेटमैन ने दौड़ा कर ई-रिक्शा को रोक लिया। बाद स्लाइडर लगाकर गेट से आवागमन रोका गया।
आरपीएफ चौकी प्रभारी विश्वामित्र यादव ने बताया कि मौजूदा समय में परेड ड्यूटी में हैं। ई-रिक्शा बगैर नंबर का है, चालक को हिरासत में लिया गया है। रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed