फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   During the investigation, difference was found in the height and length of malnourished children...Notice

Basti News: जांच में कुपोषित बच्चों की लंबाई-ऊंचाई में मिला अंतर...नोटिस

Fri, 05 Sep 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
During the investigation, difference was found in the height and length of malnourished children...Notice
बस्ती। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के मापन कार्य में ढिलाई सामने आई है। सल्टाैआ गोपालपुर बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र ढेंकी पर पहुंचे सीडीओ सार्थक अग्रवाल और डीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने कुछ बच्चों का मापन कराया तो गड़बड़ी पकड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने कई बच्चों का मापन जब पोषण ट्रैकर एप से मिलाया गया तो उनकी लंबाई और ऊंचाई में अंतर मिला। मौके पर कई बच्चों का मापन किया गया तो तीन बच्चे ऐसे मिले जो मध्यम तीव्र कुपोषित यानि मैम प्रकार के थे। इनको पोषण ट्रैकर पर सामान्य बच्चों के रूप में फीड किया गया था। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। मौके पर पंजीकृत 34 बच्चाें में 18 मौजूद पाए गए।
विज्ञापन

जो बच्चे केंद्र पर नहीं मिले, सीडीओ व डीपीओ ने महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ उनके घर जाकर उनका मापन कराया। इस दौरान गांव में दो बच्चे ऐसे मिले जिनका न तो आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकरण था और न ही वह केंद्र की निगरानी पंजिका में दर्ज थे। मामले में सीडीओ ने महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही सुपरवाइजर को भी शोकाज नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed