फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   During the inspection of development works, CDO appreciated the efforts of the Pradhan.

Basti News: विकास कार्यों के निरीक्षण में सीडीओ ने प्रधान के प्रयासों को सराहा

Sat, 11 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
During the inspection of development works, CDO appreciated the efforts of the Pradhan.
बहादुरपुर। क्षेत्र की डारीडीहा पंचायत में शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सरदार पटेल अमृत वन, जल जीवन मिशन, प्राथमिक विद्यालय सेमरा, पंचायत भवन, इंटरलाकिंग, अमृत सरोवर और कचरा प्रबंधन सहित अन्य परियोजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने अमृत वन और अमृत सरोवर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने में प्रधान सुनील चौधरी के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश सीडीओ ने दिए। प्राथमिक विद्यालय में उन्होंने छात्रों से पढ़ाई, ड्रेस और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। कुछ ग्रामीणों ने आवास योजना (आवास प्लस) में शामिल लोगों को कब तक आवास मिलेगा, इसके बारे में पूछा, जिस पर सीडीओ ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया अभी चल रही है और इसके पूरा होने के बाद ही आवास मिलेगा। सीडीओ ने ग्रामीणों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने का आह्वान किया, ताकि उनका सही तरीके से संकलन किया जा सके। बीडीओ घीसम प्रसाद, सचिव राघवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed