{"_id":"684732586c2546a050031516","slug":"due-to-the-strike-of-the-lekhpals-the-resolution-day-was-dull-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138045-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लेखपालों के धरने के चलते फीका रहा समाधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लेखपालों के धरने के चलते फीका रहा समाधान दिवस
Tue, 10 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस न्यायिक एसडीएम सत्येन्द्र सिंह अध्यक्षता में आयोजित हुआ। लेखपालों व तहसील कर्मियों के धरने की वजह से आचयोजन फीका रहा।
एसडीएम मनोज प्रकाश सोमवार को भी समाधान दिवस में नहीं पहुंचे। न्यायिक मजिस्ट्रेट एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने सीओ संजय सिंह व तहसीलदार पंकज गुप्ता के साथ समाधान दिवस की औपचारिकता निभाई। आम तौर पर फरियादियों की लगने वाली भीड़ भी नहीं दिखी। सुबह 11 बजे तक इक्का-दुक्का फरियादी ही सभागार में पहुंचे थे। राजस्व विभाग से जुड़े 16 मामलों में अधिकतर का समाधान लेखपालों के कार्य बहिष्कार के चलते नहीं हो सका। कुल 42 मामलों में से केवल सात का ही निस्तारण मौके पर हुआ। राजस्व विभाग के 16, पुलिस व विकास के नौ-नौ, बिजली से संबंधित चार और अन्य विभागों से संबंधित दो मामले आए। नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह, रवि कुमार सहायक अभियंता विद्युत, अजय प्रताप यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी जितेंद्र सिंह, जय प्रकाश राव, पूर्ति निरीक्षक मधु सिंह आदि मौजूद रहे।