फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Due to rain less complainants came to Chaupal

Basti News: बारिश के चलते चौपाल में कम आए फरियादी

Sat, 06 Jul 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Due to rain less complainants came to Chaupal
- नागरिकों ने पानी निकासी, आवास व नाली निर्माण न हाेने की शिकायत की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी/भानपुर। शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत बनकटी के ग्राम पंचायत गुलौरा व कराहपिठिया और रामनगर के मनौढी और मझारी पश्चिम में चौपाल का आयोजन हुआ। बारिश के कारण चौपाल में फरियादियों की संख्या कम रही। इसमें पानी निकासी, आवास व नाली की समस्याएं अधिक आईं। अधिकारियों ने नागरिकाें की समस्याएं सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को गुलौरा पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल में एडीओ कृषि दिलीप चौधरी ने समस्याएं सुना। नागरिकों ने इसमें पानी भराव की समस्याओं को उठाया। कराहपिठिया में प्रधान प्रतिनिधि कमलेश चौधरी के नेतृत्व में चौपाल आयोजित हुई। पंचायत के रामादीन, लक्ष्मण, बबलू, विरेंदर, मंजू,, गिरजेश, धनूधारी आदि ने आवास व नाली निर्माण की शिकायत किया।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत मनौढ़ी और मझारी पश्चिम में एडीओ पंचायत शिवकुमार लाल ने नागरिकों की समस्याओं को सुना। नागरिकों ने आवास, शौचालय, पेंशन, राशन कार्ड, सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की। एडीओ ने समस्याएं नोट कर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। मौके पर प्रधान इंद्रावती देवी, धर्मराज, शेषराम, सचिव अनिल कुमार, सरोज यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed