{"_id":"68b4ace37ed2c48d340dc481","slug":"due-to-heavy-rain-lightning-struck-two-places-and-the-balcony-of-the-house-was-damaged-basti-news-c-207-1-bst1004-142998-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झमाझम बारिश के बीच दो जगहों पर गिरी बिजलीए मकान का छज्जा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झमाझम बारिश के बीच दो जगहों पर गिरी बिजलीए मकान का छज्जा क्षतिग्रस्त
Mon, 01 Sep 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
शहर के शिवहर्ष किसान पीजी कालेज के मैदान में गिरी बिजली।
बस्ती। रविवार को मौसम मेहरबान नजर आया। सुबह करीब नौ बजे से 11 बजे के बीच झमाझम बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इस बीच जिले में दो जगहों पर बिजली गिरी। गनीमत रही कि दोनों जगहों पर कोई नुकसान नहीं हुआ। किसान पीजी कॉलेज परिसर में पेड़ पर बिजली गिरने से परिसर में खेल रहे छात्र व खिलाड़ी भागने लगे। वहीं, नगर थानाक्षेत्र के हथिया गांव के पास एक ट्रांसफाॅर्मर पर बिजली गिरी, जिससे एक मकान का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। यह बारिश धान और गन्ने के फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है। रविवार को 23.8 मिमी बारिश हुई जबकि अधिकतम तापमान 31 एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्यिसस रहा।
रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब दस बजे बारिश की शुरू हुई और करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के हथिया गांव में बिजली गिरने से एक मकान का छज्जा गिर गया। वहां बिजली के तार और ट्रांसफाॅर्मर को भी नुकसान पहुंचा है। शहर के शिवहर्ष किसान डिग्री कालेज के खेल मैदान में भी बिजली गिरी। उस दौरान वहां कुछ बच्चे कबड्डी खेल रहे थे। बिजली गिरने से किसी भी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा।
बताया जा रहा है कि जैसे ही बारिश कम हुई कुछ बच्चे केडीसी के मैदान में कबड्डी खेलने पहुंच गए। जैसे ही खेलना शुरू किया था कि गरज के साथ बिजली गिरी, जिससे बच्चों में अफरातफरी मच गई। बच्चे इधर उधर भागने लगे। इस दौरान एक युवक खेल का वीडियो बना रहा था और बिजली गिरने की घटना उसके मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश के कारण शहर के कुछ निचले इलाकों दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती, स्टेशन रोड, बभनगांवा, तुर्कहिया में थोड़ा जलभराव हुआ। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, कलक्ट्रेट, जिला पंचायत परिसर में पानी भरा लेकिन रविवार का दिन होने के कारण इसका लोगों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। कीचड़ और पानी के कारण ब्लॉक रोड, जिला अस्पताल रोड, मालवीय रोड, सिविल लाइंस में आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह बारिश धान की फसल को राहत देने वाली है। इस मानसून में कम बारिश होने के कारण किसानों को अपने धान एवं गन्ने के खेतों में पंपिंग सेट से सिंचाई करनी पड़ रही है। बारिश होने से किसानों को भी राहत मिली है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ पांडेय ने बताया कि आगामी 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार हैं।