फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Due to fire 14 house burn

आंधी में लगी आग, 16 के घर जले

Tue, 09 May 2017 11:54 PM IST
बस्ती ब्यूरो
बस्ती ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
आंधी के बीच विविध कारणों से मुंडेरवा, गायघाट, वाल्टरगंज व मानिकचंद क्षेत्रों में आग लग गई। जनहानि नहीं लेकिन दो मवेशियों के अलावा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


मुंडेरवा प्रतिनिधि के मुताबिक बोदवल गांव के शिवपुर बढौनी में धुईंहर की चिंगारी से आग लग गई। राम चंदर और संतलाल के घर बाहर बने घारी में गाय और बछिया बांधी गई थी। जलने के कारण मौत हो गई। आंधी के चलते श्याम सुन्दर, रग्घू, राजकुमार, रामटहल, बृजलाल, दयाराम के कच्चे मकान भी आग की चपेट में आ गए। रग्घू के मकान में रखे सभी सामान और कपड़े जल गए। प्रधान प्रतिनिधि शम्भू अग्रहरि ने पीडित परिवारों की मदद की। हल्का लेखपाल दयानन्द श्रीवास्तव ने रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है।
विज्ञापन


गायघाट के जनवल में अज्ञात कारण से रात करीब 12 बजे लगी आग में यादवेंद्र चौधरी की घारी, राजू चौधरी के छप्पर में रखे दरवाजे व जंगले, राजेंद्र पाल का भूसैल जल गया। चार बार फोन करने के बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं आई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी रवि राय टीम के साथ पहुंचे।  ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिकचंद ,रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक सल्टौआ क्षेत्र के दड़वा  में बीती रात तेज आंधी  के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। पांच के आवासीय छप्पर जल गए। गंगाराम की पूरी गृहस्थी राख में बदल गई। शरीर पर बचे हुए कपड़े ही मात्र हैं। भगवानदीन, रामदास ,राम लखन, रामदीन का आवासीय छप्पर जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल विनोद कुमार व कानूनगो बहरैची ने हुई आग से क्षति  का आंकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट दी है। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक सिवान में पश्चिम तरफ आग लग गई थी जो गांव की ओर बढ़ने लगी। गांवों के लोगों की सांसे अटक गईं। लोग बुझाने के प्रयास में लगे तभी बारिश होने से काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed