फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Due to family dispute, young man committed suicide by hanging himself

Basti News: पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फंदे से लटकर दी जान

Sun, 03 Sep 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Due to family dispute, young man committed suicide by hanging himself
दुबौलिया थाने के लक्ष्मणपुर गांव की घटना, कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया, बस्ती। थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के 28 वर्षीय युवक का शनिवार रात बंद कमरे में छत के कुंडे में गमछे के फंदे से लटका शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद करके फंदा लगा लिया।
थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी मनोज यादव गांव के बगल के स्थित एक ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था। करीब एक वर्ष पहले संगीता नाम की महिला से उसने शादी की थी। जिसका पहले से ही एक 11 वर्ष का बेटा है। गांव के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। आए दिन वह यूपी-112 नंबर पर पुलिस को बुलाकर शिकायत करती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम को भी दोनों में किसी बात पर कहासुनी हुई थी। जिससे नाराज होकर संगीता घर के अगल-बगल कहीं चली गई थी। इसके थोड़ी देर बाद मनोज यादव ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों का कहना है कि थोड़ी देर बाद जब पत्नी घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। खिड़की से झांककर उसने अंदर देखा तो पति का शव गमछे के सहारे लटक रहा था। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष इन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed