{"_id":"6318e1fad7fb2919117aadc6","slug":"due-to-discord-the-wife-of-the-outpost-incharge-hanged-herself-with-her-son-basti-news-gkp449738839","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह के चलते चौकी इंचार्ज की पत्नी ने बेटे संग लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलह के चलते चौकी इंचार्ज की पत्नी ने बेटे संग लगाया फंदा
विज्ञापन

दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, कराई गई वीडियोग्राफी
सीओ बोले-अब तक की जांच में पारिवारिक कलह ही लग रही घटना की वजह
बस्ती। सिविल लाइंस पुलिस चौकी प्रभारी रिजवान अली की पत्नी व बेटे की आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। कलह किस बात पर थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बुधवार को मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
सीओ सिटी आलोक प्रसाद का कहना है कि शुरुआती छानबीन में पारिवारिक कलह के कारण एसआई रिजवान अली की पत्नी ने बेटे के साथ फंदे से लटक कर जान देने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना पाकर गिलौला (श्रावस्ती) से रिजवान अली के परिवार के अन्य लोग भी देर रात तक पहुंच गए। कोतवाली क्षेत्र की वीआईपी मानी जाने वाली सिविल लाइंस पुलिस चौकी के इंचार्ज रिजवान शहर के खौरहवा मोहल्ले में किराए के मकान में छोटे भाई इरफान, पत्नी रहीशा (32) व बेटा शोएब (10) उसी मकान में रहते थे।
मंगलवार रात करीब नौ बजे जब इरफान कोचिंग से लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। भाभी और भतीजे को आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। इरफान ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। मकान मालिक और इरफान ने कमरे के एक रोशनदान से झांका तो कमरे में दूसरी तरफ के रोशनदान के सरिए से बंधे नायलान की रस्सी के फंदे से रहीशा और शोएब को लटका पाया। पत्नी व बेटे का शव देखकर एसआई रिजवान आपा खो बैठे। वह कमरे में रखे पंखे, शृंगारदान आदि को तोड़ने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें संभाला।