फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dubaulia, Hardhi and Nipania won in Kho-Kho

Basti News: खो-खो में दुबौलिया, हड़ही और निपनिया ने मारी बाजी

Mon, 09 Mar 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dubaulia, Hardhi and Nipania won in Kho-Kho
बस्ती। भुवनपुर बक्सर में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ रविवार को संपन्न हुई। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वीके वर्मा और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नगर बाजार नीलम सिंह तथा प्रभाकर रंजन ओझा ने मेडल और शील्ड देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

आयोजक डॉ. सुधीर कुमार और प्रधानाचार्य अविनाश प्रजापति ने आए हुए अतिथियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यदि बच्चे अपनी रूचि के अनुसार कार्य क्षेत्र चुनें तो निश्चित रूप से जीवन में बहुत आगे जाएंगे। आरपी साइंस एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक संवर्ग में दुबौलिया प्रथम, जेआरसी हड़ही द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय नवली और कंपोजिट विद्यालय निपनिया की संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में जेआरसी हड़ही प्रथम, दुबौलिया द्वितीय तथा डीआरसी हसीनाबाद और नौली की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय निपनिया प्रथम, डीआरसी हसीनाबाद द्वितीय और बीआरएस गढ़हा तथा आरपी साइंस एकेडमी की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में पीएस स्पोर्ट्स प्रथम, जीआरसी हडही द्वितीय और हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज हरैया तथा साइंस अकादमी की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय घोषित की गईं। बस्ती खो-खो एसोसिएशन के सचिव राम सिंह ने आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed