फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drones will be seen spraying fertilizer

Basti News: अब खेतों में फसलों पर खाद का छिड़काव करते नजर आएंगे ड्रोन

Fri, 24 Nov 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Drones will be seen spraying fertilizer
भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले को मिले चार ड्रोन
विज्ञापन

छिड़काव व खाद के लिए किसानों को नहीं देना होगा शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खेत में नई क्रांति की शुरुआत हाेने जा रही है। अब जनपद में फसलों पर कीटनाशक रसायन, नैनो यूरिया व डीएपी का छिड़काव ड्रोन से कराया जाएगा। यदि कहीं खेतों में ड्रोन उड़ता हुए दिखाई दे तो समझ जाएं कि फसलों पर खाद अथवा रसायनों को छिड़काव हो रहा है। फिलहाल, इस सुविधा के लिए किसानों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जिले के किसानों को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी गई है। खेतों के ऊपर चार ड्रोन उड़ते नजर आएंगे। इफ्को प्रक्षेत्र प्रबंधक जियाउद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि विकास भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत चार ड्रोन मिले हैं। इनके जरिये फसलों में नैनो यूरिया, डीएपी व सागरिका का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह ड्रोन आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इन्हें जीपीएस प्रणाली से लैस किया गया है। ऑपरेटर एक जगह बैठकर पांच किमी तक के क्षेत्रफल में इसकी मदद से खाद का छिड़काव कर सकता है। ड्रोन 15 मिनट में एक बीघा फसल पर उर्वरक का छिड़काव कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed