{"_id":"66b6a9ef08729cdb71046b14","slug":"drizzle-in-the-city-water-filled-on-the-service-lane-of-the-highway-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121911-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शहर में बूंदाबांदी.. हाईवे की सर्विस लेन पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शहर में बूंदाबांदी.. हाईवे की सर्विस लेन पर भरा पानी
Sat, 10 Aug 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
- शनिवार को उसम से मिलेगी राहत, 24 घंटे में बारिश के आसार
- अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री रहा, आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई
- कप्तानगंज क्षेत्र में झमाझम बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज/बस्ती। शुक्रवार को दिनभर छिटपुट बूंदाबांदी के बाद देर शाम को कप्तानगंज क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई है। हाईवे सिज्ञित् फ्लाईओवर के नीचे लबालब पानी भर गया। इस बीच गर्मी से लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस बना रहा। आर्द्रता 90 प्रतिशत होने की वजह से चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे।
मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ पांडेय ने बताया कि शनिवार को घने बादल छाए रहेंगे। उसम से राहत रहेगी। 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बढि़या बारिश के आसार दिख रहे हैं। शुक्रवार की शाम को कप्तानगंज क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते हाईवे का सर्विस रोड, मेन चौराहा, महराजगंज कस्बा,अंडर पास के नीचे पानी भर गया। घुटने भर पानी होने के कारण वाहन सवार व पैदल आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राहगीर पानी देखकर लौट गए।
स्थानीय निवासी दिनेश मिश्रा, शुभम गुप्ता, छेदीलाल, राकेश सिंह ने बताया कि एनएचएआई ने निर्माण के बाद कभी भी नाले की सफाई नहीं कराया। जिससे बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पाता है और हाईवे की सर्विस लेन, अंडर पास में भर जाता है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर नवनीत पांडेय ने बताया कि पानी निकासी कराने की व्यवस्था की जा रही है।