{"_id":"661c01438c853a5ac201d909","slug":"drizzle-at-night-sultry-all-day-long-basti-news-c-207-1-sgkp1004-115014-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रात में बूंदा-बांदी... दिनभर उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रात में बूंदा-बांदी... दिनभर उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल
Sun, 14 Apr 2024 09:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 14 Apr 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को तेज हवा और बूंदाबांदी का अनुमान
- प्रशासन के जारी की एडवायजरी, किसान सुरक्षित कर लें फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल तक जिले में तेज हवा चलने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान जारी किया था। शनिवार रात करीब एक बजे हर्रैया क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। दिनभर छाए रहे बादलों के चलते रविवार को उमस ने लोगों को परेशान किया। 24 घंटे में जिले के मौसम में परिवर्तन का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।
दो दिन से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे उमस बढ़ गई है। रविवार को हर कोई उमस से परेशान दिखा। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले पर बना रहेगा। हालांकि, बारिश का अनुमान नहीं है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि ईरान के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के चलते पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर बस्ती में भी दिखेगा। 15 अप्रैल तक तेज हवा और बूंदाबांदी हो सकती है। करीब 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
...
प्रशासन ने जारी की एडवायरी, सुरक्षित कर लें फसल
बस्ती। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/एडीएम कमलेश चंद्र ने रविवार को एडवायरी जारी करते हुए किसानों को फसल सुरक्षित करने की अगाह की है। एडीएम ने बताया कि मौसम विभाग ने 15 अप्रैल तक तेज हवा व वज्रपात का अनुमान जारी किया है। ऐसे में किसानों से अपील है कि खेतों में कटी फसल खुले में न छोड़ें। बिजली के तारों के नीचे गेहूं के गट्ठर अथवा फसल अवशेष न रहने दें। पशुओं का चारा, भूसा ढककर रखें। यदि वज्रपात दिखे तो पक्के भवन में शरण लें। संवाद