फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drivers Day will be celebrated on 24th on the lines of Telangana

Basti News: तेलंगाना की तर्ज पर 24 को मनाया जाएगा चालक दिवस

Wed, 03 Jan 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 03 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drivers Day will be celebrated on 24th on the lines of Telangana
बस्ती। अब चालक दिवस भी मनाया जाएगा। परिवहन निगम ने इसके लिए तेलंगाना की तर्ज पर यूपी में 24 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रोडवेज डिपो के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


देश में विशाल सड़क नेटवर्क के विकास के साथ वाहनों की संख्या भी कई गुना बढ़ गई है। इससे गतिशीलता और गति में वृद्धि हुई है। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। रोडवेज के चालक विद्यार्थियों, यात्रियों व पर्यटकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने मेंं अहम भूमिका निभाते हैं। वह अपनी बसों को जटिल स्थिति में सतर्कता व सावधानी पूर्वक संचालित कर अपने परिवार से दूर रहते हैं। कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा व मेहनत को देखते हुए चालकों को सम्मान देने का निर्देश परिवहन निगम मुख्यालय ने दिया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) राम सिंह वर्मा ने तेलंगाना परिवहन निगम का उदाहरण देते हुए कहा है कि पिछले पांच साल से चालक दिवस को सफलतापूर्वक मनाकर तेलंगाना प्रदेश चालकों के योगदान को मान्यता दे रहा है जिसकी देश भर में सराहना हो रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी हर वर्ष 24 जनवरी को चालक दिवस मनाया जाएगा। इससे चालक समुदाय को यह महसूस होगा कि समाज उन पर भरोसा करता है और सुरक्षित यात्रा की गारंटी लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह मनाया जाएगा चालक दिवस

बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि इस दिन विभागीय अधिकारी व उपाधिकारी चालकों को प्रतिदिन सुरक्षित रूप से वाहन चलाने के लिए धन्यवाद व्यक्त करेंगे। उन्हें फूल देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। चालकों को सम्मानित किया जाएगा और उनकी सेवाओं की तारीफ की जाएगी। चालकों को सम्मानित करने के लिए कर्मचारियों के साथ रैली निकाली जाएगी।

नए साल से चालू हुई सुरक्षित वाहन प्रोत्साहन योजना


बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि सुरक्षित वाहन प्रोत्साहन योजना एक जनवरी से चालू कर दी गई है। इसके तहत प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में उक्त योजना के प्राविधानों के तहत प्रोत्साहन राशि पाने वाले चालकों को अगले वर्ष 24 जनवरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रोत्साहन राशि पाने वाले चालकों के अतिरिक्त अन्य चालक जिन्होंने संपूर्ण कैलेंडर वर्ष में कोई दुर्घटना न किया हो और मानक के अनुसार किमी व ड्यूटी दिवस कम होने के कारण प्रोत्साहन के लिए अर्ह नहीं हो पाया हो, उन्हें भी इस दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed