फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   driver was died in road accident

फोरलेन पर डीसीएम पलटने से चालक की मौत

Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
driver was died in road accident
फोरलेन पर डीसीएम पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन

- फतेहपुर से मिर्च लादकर पश्चिम बंगाल जा रही थी डीसीएम
- कप्तानगंज थाने के ककुआ रावत के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। हाईवे के ककुआ राउत के निकट मंगलवार की सुबह डीसीएम अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिससे डीसीएम चालक की गाड़ी के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घंटे की मेहनत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला।
जहानाबाद (फतेहपुर) से मिर्च लादकर एक डीसीएम मेहंदीपुर बॉर्डर (पश्चिम बंगाल) जा रही थी। मंगलवार सुबह सवा आठ बजे जैसे ही गाड़ी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत गांव के पुल के निकट पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी एक बाइक को घसीटते हुए बाएं तरफ गड्ढे में पलट गई। घटना में बाइक और डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं डीसीएम चालक गाड़ी के नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने क्रेन से मलबा हटवाकर चालक के शव को बाहर निकलवाया। डीसीएम चालक की पहचान नन्हे (31) पुत्र इस्माइल निवासी सवायजपुर श्याम जिला हरदोई के रूप में हुई। गाड़ी में सवार खलासी की नीचे दबे होने की चर्चा हो रही है। मगर काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिला। पुलिस ने दिवंगत चालक के परिजनों को फोन के जरिए घटना की सूचना दी। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल राम ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

-----------
बाइक छोड़कर युवक ने बचाई जान
हाईवे के ककुआ राउत गांव के निकट सड़क हादसे में बाइक चालक ने भागकर जान बचाई। ककुआ गांव के रहने वाले अभिषेक चौधरी बच्चों को स्कूल बस पर बैठाने के लिए हाईवे पर आए थे। जैसे ही वह बच्चों को बस पर बैठाकर बाइक के पास जा रहे थे, तभी उनकी नजर डीसीएम पर पड़ी और वह बाइक को छोड़कर भागे। घटना का मंजर देखकर वे भयभीत हो गए। डीसीएम की चपेट में आने से उनकी बाइक पूरी तरह से टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed