फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   driver was died in accident.

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, एक घायल

Wed, 10 Nov 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
driver was died in accident.
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेजा
- राजस्थान के भरतपुर से रोजगार के लिए ट्रैक्टर लेकर आया था हीरा
- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रायपारा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौला। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रायपारा गांव के सीवान में राजस्थान से आए ट्रैक्टर के एक गन्ने के खेत में पलट जाने से चालक व उस पर बैठा एक अन्य सहयोगी दब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर चालक और सहयोगी को निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक हीरा (35) को मृत घोषित कर दिया।

राजस्थान से हर साल इस सीजन में पुआल काटकर भूसा बनाने का कार्य करने वाले हीरा व लाला इस बार भी ट्रैक्टर लेकर एक पखवारा पूर्व आए थे। क्षेत्र के गांवों में घूमघूम भूसा बनाते थे। बुधवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे ट्रैक्टर लेकर निकला। जैसे ही वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र महराजगंज चौकी क्षेत्र के रायपारा गांव के पास पहुंचा तभी तीन रास्ते को जोड़ने वाले मोड़ पर एक गन्ने के खेत में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। चारों पहिए ऊपर हो गए और दोनों दब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर दोनों को निकाला। चालक हीरा पुत्र महेंद्र सिंह ग्राम बछमडीह थाना तहसील नदवई, जिला भरतपुर राजस्थान व सहयोगी लाला पुत्र शेर सिंह (25) के रूप में पहचान की गई। अस्पताल ले जाते समय चालक हीरा ने दम तोड़ दिया। जबकि लाला की हल्की चोट आई है। घटना की सूचना पर हर्रैया व कप्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा क्षेत्र बार्डर होने से पुलिस उलझन में रही। फिर तय हुआ कि घटना स्थल कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज चौकी क्षेत्र में पड़ता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed