फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Driver died of heart attack while driving on the highway

हाईवे पर गाड़ी चलाते समय चालक को हृदयाघात, मौत

Sat, 17 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Driver died of heart attack while driving on the highway
हाईवे पर गाड़ी चलाते समय चालक को हृदयाघात, मौत
विज्ञापन

अचानक चालक के सीने दर्द उठने से अनियंत्रित हो गया था ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर विक्रमजोत कस्बे में शनिवार की भोर में करीब चार बजे बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहे ट्रक के चालक के सीने में तेज दर्द उठने से वाहन अनियंत्रित होकर सर्विस लेन के डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। लोग चालक को निजी डॉक्टर अभिषेक के यहां ले गए। डॉक्टर ने हृदयाघात से चालक की मौत होने की बात कही।
आजमगढ़ जिले के थाना मुबारकपुर ग्राम देवकली तारुन निवासी चालक रामनयन ट्रक लेकर बस्ती से विक्रमजोत की ओर जा रहे थे। विक्रमजोत के पास सर्विस लेन पर उनकी तबियत खराब हो गई। सीने में तेज दर्द होने लगा। चालक ने वाहन को ब्रेक लगाकर रोकने का प्रयास किया। अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक करीब सौ मीटर तक घिसटती हुई डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

ट्रक में सो रहे खलासी आजमगढ़ के मोहम्मदाबाद थाना के इटावा निवासी संजय घायल हो गए। उन्हें भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रक को एनएचआई क्रेन की मदद से हाईवे से हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया। चालक राम नयन के परिजनों को सूचित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed