फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Driven by a passion for cricket, a teenager cycled all the way to Lucknow.

Basti News: क्रिकेट की दीवानगी में साइकिल से लखनऊ चला गया था किशोर

Sat, 27 Jun 2026 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Driven by a passion for cricket, a teenager cycled all the way to Lucknow.
हर्रैया। क्रिकेट खेल के प्रति युवाओं व किशोरों में दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि वह कोई भी कदम उठा ले रहे हैं। ऐसा ही कुछ हुआ खम्हरिया गंगाराम से बुधवार शाम अचानक लापता हुआ किशोर शुक्रवार को जब लखनऊ के कुर्सी रोड के एक क्रिकेट अकादमी के पास दुकान पर मिला तो पूरा माजरा समझ परिजन हैरान रह गए।
विज्ञापन

बता दें कि खम्हरिया गांव निवासी लाल जी यादव का बेटा मयंक यादव (14) बुधवार शाम को लापता हो गया। वह साइकिल से कस्बे की तरफ निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश करने के बाद पुलिस को सूचित किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की खोजबीन शुरू किया तो वह कस्बे में एक बैंक के पास लगे कैमरे में साइकिल से जाता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

विक्रमजोत बाजार में हाइवे के किनारे एक होटल पर कैमरे में वह रात करीब दस बजे के आसपास अयोध्या की तरफ जाता दिखा। परिजन उसकी तलाश करते हुए बृहस्पतिवार रात में लखनऊ पहुंचे। शुक्रवार सुबह करीब आठ गांव के आधा दर्जन युवक व मयंक के पिता जब उसे ढूंढते हुए टेढ़ी पुलिया से कुर्सी रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर आगे बढ़े तो वह एक क्रिकेट एकेडमी के नजदीक एक दुकान पर कुछ खरीददारी करते दिख गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों के मुताबिक वह क्रिकेट खेलने के लिए यू ट्यूब से जानकारी लेकर लखनऊ पहुंच गया था। पिता लाल जी यादव ने बताया कि अभी वह कुछ बता नहीं रहा है। उसके इस कदम से पूरा परिवार हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed