फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drive carefully on four lanes in fog

Basti News: कोहरे में फोरलेन पर ध्यान से चलें...चूके तो हो सकता है खतरा

Mon, 29 Jan 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Drive carefully on four lanes in fog
अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर आवागमन शुरू होते ही वाहनों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रहीं
विज्ञापन

नहीं दिखता डेंजर जोन, ब्लैक स्पॉट का भी नहीं पता चल पाता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/महराजगंज। अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर आवागमन शुरू होते ही वाहनों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही हैं। घने कोहरे की परवाह न करते हुए लोग दिन-रात सफर में हैं। इस फोरलेन पर कोहरे के बीच सफर करना खतरे से खाली नहीं है। जरा भी चूके तो हादसे का शिकार हो सकते हैं। कारण यह कि यहां के चिह्नित 43 अवैध कट और 25 ब्लैक स्पॉट के बारे में मुसाफिरों को पता ही नहीं चलता। कहां पर जेब्रा क्राॅसिंग है, कहां डिवाइडर सकरा है। इन जगहों पर लगने वाला साइन बोर्ड भी गायब है।
यदि आप इस रूट पर कभी ड्राइविंग करते निकले होंगे तो स्थिति की गंभीरता बेहतर समझेंगे। जनवरी 2023 से अब तक के हादसों की बात करें तो 389 हादसों में 164 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 40 फीसदी हादसे कोहरे में कम दृष्यता की वजह से हुए। जनवरी के शुरुआत से ही कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में रात और सुबह के वक्त फर्राटा भरना खतरे से खाली नहीं रहता है। नेशनल हाईवे पर न तो संकेतक लगे हैं और न ही कहीं पर ओवर स्पीड को रोकने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

अंधे मोड़ पर अचानक आने वाले अवरोधों से बचने में हादसे हो जा रहे हैं। यदि कहीं सरकारी निर्माण हो रहा है तो उसकी गिट्टी-मिट्टी भी सड़कों पर ही पड़ी रहती है। एनएचएआई के सुरक्षा प्रबंधक श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि अधिकतर डेंजर जोन पर बोर्ड लगवाए गए हैं। अन्य जगहों पर भी जल्द ही लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर परसा हज्जाम, परसा जाफर चौराहा, गोटवा, कप्तानगंज चौराहा, भदावल, महूघाट, बबुरहवा चौराहा, रामजानकी तिराहा, पचवस चौराहा, विक्रमजोत, पटखापुर चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा के अलावा सबदेईया कला, चैनपुरवा ओवरब्रिज के पूर्वी छोर, पटेल चौराहा, संसारीपुर चौराहा, बडहर तिराहा, मझौआ चौराहा, अमहट पुल, हडिया ओवरब्रिज, बड़ेवन फ्लाईओवर पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं।
...
डिवाइडर की रेलिंग भी टूटी

जिले की सीमा में विक्रमजोत से घघौवा से संतकबीरनगर के कांटे तक तीन दर्जन से ज्यादा बड़े ढाबे हैं, जहां पार्किंग नहीं होने से भारी वाहन फोरलेन के किनारे खड़े रहते हैं। करीब डेढ़ दर्जन पेट्रोल पंप हैं। इनके सामने डिवाइडर काटकर रास्ता बना लिया गया है। अवैध कट से निकलते वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। छुट्टा पशुओं की धमाचौकड़ी भी हाईवे पर बनी रहती है।

...



...

सुरक्षित रहने के लिए बरतें सावधानी

रात में राह चलते समय सावधानी बरतें, सामने और पीछे से आ रहे वाहनों से त दूरी बनाए रखें। सड़क पार करते समय दोनों ओर देखकर पार करें। सड़क पर ब्रेकर आने पर सावधानी बरतें। दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में वाहन की रफ्तार कम कर लें। सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करने पर पर्याप्त दूरी बनाए रखें। वाहनों पर लाइट रिफलेक्टर लगवाएं। रात में वाहन चलाते समय अपर-डिपर का प्रयोग करें। अचानक ब्रेक लेने से बचें। निर्माणाधीन सड़कों पर वाहन चलाते समय सचेत रहें। कोहरे में सड़क किनारे सफेद पट्टी देखकर चलें। इंडीकेटर ऑन रखते हुए हॉर्न का प्रयोग करते रहें। वाहन में फॉग लाइट लगवाएं। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट बांधें। बाइक चलाते समय हेलमेट पहनें। ज्यादा जरूरी न हो तो रात में वाहन चलाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed