फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dr. ambedakar remembered

समाज में गैरबराबरी तक प्रासंगिक रहेंगे बाबा साहब

Fri, 15 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
dr. ambedakar remembered
हरैया में डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : राजेश
बस्ती। पूरे जिले में 125वीं अंबेडकर जयंती राष्ट्रीय समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न संगठनों द्वारा डाक्टर अंबेडकर को इस अवसर पर याद किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। कटेश्वर पार्क स्थित बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने कहा कि जब तक समाज में गैरबराबरी, छुआछूत, गरीबी, जाति के आधार पर उत्पीड़न, उपेक्षा का दंश है, बाबा साहब की प्रासंगिकता बनी रहेगी।
विज्ञापन


इसी कड़ी में डा. अंबेडकर इंटर कालेज करहली में आयोजित कार्यक्रम में संतराम आर्य, रामशंकर निराला, विश्राम, जगदीश प्रसाद, राजेश आर्य, देवनाथ यादव, रामचंद्र आर्य, साधूशरन आर्य, अनिल भारती, उत्तम चंद, राम गोविंद, राम उजागिर, राम प्रसाद, लाल बहादुर, जय प्रकाश राव, जवाहरलाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इंटर कालेज गोटवा में बाबा साहब के जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूनम वर्मा, जगनरायन वर्मा, राजेश्वरी वर्मा, जय प्रकाश चौधरी, राजेश चौधरी, लालमणि प्रसाद, लालजी यादव, भूपेंद्र चौधरी, अमरेश चौधरी, अरुण कुमार आर्य, दीनबंधु उपाध्याय, अजय कुमार वर्मा, अनुपम वर्मा, शिव प्रसाद के साथ ही विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे। इधर, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बाबा साहब को नमन किया गया। इस मौके पर अंबिका सिंह, पं. राममिलन चतुर्वेदी, छोटेलाल तिवारी, डा. आरजी सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, भानु प्रताप  सिंह, पीएन दुबे, पवन कुमार चौरसिया, मानिकराम मिश्र, चंद्रभान शुक्ल, डा. विद्या मिश्र, शीला शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल की ओर से रोडवेज के पास अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कियागया। उनके नीतियों पर चलने की बात कही गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, एके सिंह, एसके गौतम, उदयभान, श्रीराम मौर्य, पारसनाथ, इंद्रबहादुर, इरफान अली, सुनील कुमार, अर्जुन, जविउल्लाह, अनूप चौधरी, प्रशांत, रामनाथ चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे। भारतीय दलित वर्ग संघ की ओर से अंबेडकर जयंती मनाई गई। कटेश्वरपार्क स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर सीताराम प्रधन, साधूसरन आर्य, एसके आजाद, राधेश्याम भारती, अमित आर्य, शिवशं्कर, रामकरन शास्त्री, सरोज, राम बहाल, रातरतन, बृजभान सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर भीमराव अंबेडकर प्रचार समिति की ओर से मंडवानगर में अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती मनाई गई। मेले का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर संरक्षक राम निरंजन राना अंबेडकर, सुखचैन, जगदीश प्रसाद वर्मा, श्रीराम, घिवराम कन्नौजिया, अनिल कुमार राना, राजेंद्र प्रसाद राना, फूलचंद्र, मणिजी सहित अन्य मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से कार्यालय पर अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजन हुआ। गोष्ठी को राम आधारपाल, परमात्मा प्रसाद, मनोज कुमार यादव, श्याम बिहारी चौधरी, हरिराम पाल, जलालुदीन कुरैशी सहित अन्य ने भी संबोधित किया। गोटवा स्थित गौतम बुद्घ मुराली देवी बालिका इंटर कालेज में डाक्टर वीके बर्मा की अगुवाई में अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूनम वर्मा, राजेश्वरी वर्मा,जयप्रकाश चौधरी, लालमणि प्रसाद, लालजी यादव, भूपेंद्र चौधरी, अमरेश चौधरी, अरूण कुमार आर्य, दीनबंधु उपाध्याय, अजय कुमार वर्मा, अनुपम वर्मा और शिव प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे। 

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कप्तानगंज ब्लाक परिसर में बीडीओ रुक्मिणी वर्मा की अगुवाई में अंबेडकर जयंती मनाई गई। ब्लाक के कर्मचारियों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके किए गए कार्यों का स्मरण किया। इस मौके पर एडीओ सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, सुरेशधर दुबे, घनश्याम मिश्रा, अखिलेश कुमार शुक्ला, फिरोज खान, पुष्पा श्रीवास्तव, गोविंद माधव त्रिपाठी, ध्रुव चंद्र चौधरी, शेषराम दिवाकर, बलराम यादव, सुजीत कुमार, शीतला  यादव, राजेश कुमार, श्रवन सिंह, ओम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।


बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, गौर ब्लाक सभाकक्ष में बीडीओ प्यारे लाल, आरपी साही व ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर एक व्यक्ति नहीं, बल्कि वह एक संकल्प लेने वाले महान पुरुष थे। उन्हें आज पूरा देश नमन कर रहा है। इसके साथ ही अपना दल के जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल व विधानसभा अध्यक्ष राजमणि पटेल ने बभनान स्थित पार्टी कार्यालय पर भी धूमधाम से डॉ भीमराव की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed