{"_id":"67783701e207e4853d0e0735","slug":"double-murder-accused-dodged-again-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129877-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने फिर दिया चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने फिर दिया चकमा
Sat, 04 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। सेंठा गांव में हुई मां-बेटी की हत्या में नामजद 50 हजार रुपये के आरोपी करुणाकर ने दूसरे दिन भी पुलिस को चकमा दिया। आत्मसमर्पण की अर्जी देने के बावजूद शुक्रवार को भी वह नहीं पहुंचा। पुलिस दूसरे दिन भी न्यायालय परिसर का चक्कर काटती रही। उसके नगर थाना क्षेत्र के एक रिश्तेदार से पुलिस ने दिनभर पूछताछ की।
उधर, केस की पैरवी कर रही गोदावरी देवी की बेटी सरिता ने बताया कि पुलिस पूरे मन से प्रयास नहीं कर रही है। अन्यथा हत्यारोपी इतने दिनों तक आजाद न घूम रहे होते। एसएचओ उपेंद्र मिश्र ने बताया कि हर संभव कोशिश की जा रही है।
इससे पहले मृतका गोदावरी देवी की बड़ी बेटी सरिता ने मां और बहन की हत्या के मामले में सात नामजद और दो अन्य पर केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस 15 दिन पहले मुख्य आरोपी बिलोदर की पत्नी और उसकी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
घटना में शामिल रहे मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कप्तानगंज थाने से लेकर स्वाॅट, एसओजी, सर्विसलांस टीम सहित चार टीमें लगी हुई हैं।
मोबाइल सीडीआर के जरिये पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपियों ने नेपाल, प्रयागराज, हरिद्वार, मुंबई, गुजरात, सुल्तानपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर , नेपाल, आंबेडकर सहित कई जिलों में चक्कर लगाया। बाद में आरोपियों को प्रश्रय देने के आरोप में मुंबई से पुलिस ने मो. आसिफ शेख निवासी आंबेडकर चौक अम्बुज वाड़ी आजाद नगर ,लक्ष्मी चाल कमरा नंबर -बी17 थाना मालवानी मलाड़, बेस्ट जिला मुंबई, स्थायी पता ग्राम व थाना खखडेरु जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। सभी फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित है।