फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Door-to-door garbage collection will be initiated as a pilot project in 150 panchayats, strengthening waste management.

Basti News: 150 पंचायतों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करेंगे घर-घर कूड़ा कलेक्शन.. कचरा प्रबंधन को मजबूती

Wed, 19 Nov 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection will be initiated as a pilot project in 150 panchayats, strengthening waste management.
बस्ती। जिले में बनकर तैयार हुए सभी आरआरसी सेंटर को सक्रिय करने की योजना है। 1185 ग्राम पंचायतों के 1110 ग्राम पंचायतों में सेंटर बन चुके हैं। बताया गया कि इसमें से 150 ग्राम पंचायतों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत बने आरसीसी के संचालन में बेहतर सुधार करते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करके यहां निस्तारित कराया जाएगा। इसके लिए कर्मी घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्ट करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए पंचायतों का चयन किया गया है। प्रधान और सचिव को इस बाबत दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। बताया गया कि इसके संचालन से कूड़ा प्रबन्धन को मजबूती मिलेगी और आय भी प्राप्त होगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को ओडीएफ प्लस करने और कचरा मुक्त करने के लिए आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) का निर्माण कराया जा रहा है। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने सभी तैयार सेंटर सक्रिय करने लिए कहा था और कूड़ा घर से उठाने पर भविष्य में तय राशि 50 रुपये यूजर चार्ज लेने के निदेश दिए थे। अभी तक अधिकतर ग्राम पंचायतों में बने आरआरसी सेंटर शुरू नहीं हो पाए हैं। लेकिन, पहले चरण में 150 गांव में यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। जिले में 1185 ग्राम पंचायत हैं। इसमें करीब 1110 ग्राम पंचायतों में आरआरसी बनाए गए हैं। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 367 आरआरसी सक्रिय हो गए हैं। इनको कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा खरीदने के लिए 1.50 लाख रुपये पंचायत के खातों में भेजा चुका है। इनमें अधिकतर ग्राम पंचायतों में ई-रिक्शा खरीद लिए गए हैं, लेकिन घर-घर कूड़ा उठान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। गांवों में अभी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। यहां आआरसी संचालित नहीं हो पाए हैं। कई ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिव में इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। अब 150 ग्राम पंचायतों में बने आरआरसी को और बेहतर करेंगे। सक्रिय के साथ यहां नियमित कूड़ा-कचरा का निराकरण होगा। सफाई कर्मी संबंधित गांव से कूड़ा कलेक्ट करके वहां निस्तारित कराएंगे। प्लास्टिक कचरे को अलग करेंगे और उसकी बिक्री करेंगे। प्राप्त राजस्व ग्राम पंचायत के मद में जमा कराएंगे। इससे आय भी बढ़ेगी। गांव में डस्टबिन भी है। ठेला भी है। घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्शन का कार्य होगा। बताया गया कि अब तक दो लाख 13 हजार 567 रुपये राजस्व भी प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed