फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dominance of Bahadurpur in Kho-Kho and Duboulia block in Kabaddi.

Basti News: खो-खो में बहादुरपुर और कबड्डी में दुबौलिया ब्लॉक का दबदबा

Thu, 12 Dec 2024 06:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 12 Dec 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Dominance of Bahadurpur in Kho-Kho and Duboulia block in Kabaddi.
Page No : 7जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी-
फोटो
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण संग जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिले के सभी ब्लॉकों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। खो-खो में बहादुरपुर और कबड्डी में दुबौलिया ब्लॉक का बोलबाला रहा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार और रैली प्रभारी/बीईओ सदर विनोद त्रिपाठी ने विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। बीएसए ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाए, ताकि आगे चलकर जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अहरा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरिया की टीमें अंताक्षरी में अव्वल रहीं। लम्बी कूद में अंशिका प्रथम, शीतल द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में परवीन प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, योगा में कुदरहा प्रथम, बनकटी द्वितीय स्थान पर रहा। खोखो में बहादुरपुर प्रथम, बनकटी द्वितीय, कबड्डी में दुबौलिया प्रथम, कप्तानगंज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लोक गीत और समूह गान में प्राथमिक वर्ग में नटाई कला प्रथम व बनकटी द्वितीय रहा। राष्ट्रीय एकांकी मिश्रित में प्राथमिक अहरा प्रथम, नटाई कला द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में राधिका प्रथम व रहनुमा द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीईओ विजय आनन्द, अनिल मिश्रा, अशोक कुमार, धीरेंद्र त्रिपाठी, प्रभात श्रीवास्तव, बड़कऊ वर्मा, अरुण यादव, जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश कुमार सिंह, कुलदीप सिंह, सत्या पांडेय, प्रमोद कुमार मिश्रा, अरविंद यादव, अनुराग सिंह, मनीष मिश्रा, आशुतोष पांडेय, अखिलेश पांडेय, शिव रतन, आशा त्रिपाठी, पवन मिश्रा, दीपक सिंह, कृपा शंकर दुबे, बब्बन पांडेय, प्रतिभा सिंह, प्रियंका सिंह व अन्य मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय ने किया। अंत में बीएसए ने सहयोग के लिए सभी का आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed