फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Doctors boycotted work

डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार किया

Thu, 13 Apr 2017 11:39 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Doctors boycotted work
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
 जिला महिला चिकित्सालय में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा और मारपीट के मामले को लेकर दूसरे दिन भी चिकित्सकों का विरोध जारी रहा। जिला चिकित्सालय में सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार कर डॉक्टरों ने बैठक की। व्यवस्था पर सवाल उठाए। चेतावनी दी कि कार्रवाई व सुरक्षा नहीं दी गई तो 17 अप्रैल से तीन घंटे इसके बाद पूरी तरह से काम काज ठप कर दिया जाएगा।      
विज्ञापन

 पीएमईएस व आईएमए के संयुक्त आह्वान पर महिला अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल और कैली चिकित्सालय के चिकित्सकों ने दो घंटे आंदोलन किया। इसके बाद वे काली पट्टी बांध विरोध जताते हुए काम पर लौटे। आठ अप्रैल को इटवा पीएचसी से रेफर होकर आई प्रसूता की जिला महिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल परिसर में खूब बवाल किया। लेबर रूम के स्टाफ को कमरे में बंधक बना लिया तो बीच बचाव करने पहुंचे सीएमएस डॉ. गनेश यादव पर हमला कर उनकी पिटाई कर दी। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। चिकित्सकों ने इस मामले मे मृतका परिवार के मुखिया को नामजद तो कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अब उन पर कार्रवाई को लेकर चिकित्सक आंदोलित हैं।                    
विज्ञापन

संगठन के सदस्य डॉ. सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को ओपेक चिकित्सालय कैली में चिकित्सक जुटेंगे। यहां दो घंटे का कार्य बहिष्कार के बाद भी कार्रवाई न हुई तो आंदोलन को नयी धार दी जाएगी। इस मौके पर पीएमएएस के अध्यक्ष डॉ. बीके मिश्र, सचिव डॉ. वीपी यादव डॉ. जीएम शुक्ल, डॉ. विजय यादव, डॉ. अवधेश चौबे, डॉ. आरके सिन्हा, डॉ. पंकज शुक्ल, डॉ. तैय्यब अंसारी, डॉ. पीके श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. गनेश यादव, डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ.  बीके श्रीवास्तव, डॉ. अलका शुक्ला, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. विनोद सहित तीनों चिकित्सालयों के चिकित्सक मौजूद रहे।                   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed