फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Do not take eye problems lightly... you may lose your vision.

Basti News: हल्के में न लें आंखों की समस्या... छिन सकती है रोशनी

Thu, 02 May 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 May 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Do not take eye problems lightly... you may lose your vision.
तेज धूप के साथ धूल भरी हवा से संक्रमण का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। धूल भरी हवा और हीट वेव का असर लोगों की आंखों पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ड्राई आंख, आंखों में इंफेक्शन, जलन, लाल आंखें, आंखों से पानी बहना और दर्द होना जैसी समस्याएं लेकर मरीज डॉक्टर के पास आ रहे हैं। ओपीडी में रोजाना 50 से 60 मरीज आ रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या ज्यादा है।


शहर में कई स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। ऊपर से मौसम भी शुष्क है। हवा के साथ उड़ने वाले धूल के कण आंखों के कंजरवेटिव पार्टस जैसे कार्निया, रेटिना से चिपक जाते हैं। इससे आंखों में दर्द होता है। डॉक्टर इन कणों को माइक्रो स्कोप और मशीन की सहायता से आंखों से बाहर निकाल रहे हैं। रोज 15 से 20 मरीज सिर्फ आंख में पड़ी धूल की समस्या से परेशान होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बच्चों के आंखों में समस्या सबसे ज्यादा आ रही है। बच्चे धूल-धूप में बाहर खेलते हैं। इससे उनकी आंख इस मौसम की चपेट में ज्यादा आ रही है।
विज्ञापन



वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. शारिब सुहेल का कहना है आंख में दिक्कत होने पर अपने मन से किसी तरह का ड्रॉप न डालें। इससे आंखों की बीमारी बढ़ सकती है।

...

ऐसे करें बचाव

- धूल के कणों के कारण आंखों में अल्सर हो सकता है। इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
-पानी से धुलने पर अगर आंखों को आराम नहीं मिले तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
बच्चों की आंखें ज्यादा नाजुक होती है। थोड़ी सी असावधानी आंखों की रोशनी छीन सकती है।
-अगर धूप में निकल रहे हैं तो चश्मा जरूर पहनें।
-घर आने पर ठंडे पानी से आंखों को धोएं और हल्के व साफ कपड़े से आंखों को साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed