फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM Warn to Antyodaya and Patra Card holders

अपात्र कार्डधारक 28 मई तक वापस कर दें कार्ड

Fri, 13 May 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
DM Warn to Antyodaya and Patra Card holders
अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को डीएम की चेतावनी
विज्ञापन

बस्ती। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के अपात्र कार्डघारक 28 मई तक अपना कार्ड जिला पूर्ति कार्यालय या संबंधित तहसील के पूर्ति कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके बाद जांच/सत्यापन में अपात्र पाए जाने पर उससे अब तक लिए गए आवश्यक वस्तुओं की रिकवरी होगी। अब तक स्वेच्छा से दो सौ परिवारों ने अपना कार्ड जमा कर दिया है।

यह चेतावनी डीएम सौम्या अग्रवाल ने दी है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में आयकरदाता, चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, हार्बेस्टर, एयरकंडीशनर अथवा पांच केवीए या उससे अधिक का जनरेटर रखने वाले परिवार अपात्र हैं। इसके अलावा पांच एकड़ से अधिक भूमि, दो लाख प्रतिवर्ष से अधिक आय या जिनके पास एक शस्त्र लाइसेंस है, वे भी योजना में अपात्र हैं। बताया कि शहरी क्षेत्र में सभी आयकरदाता, चार पहिया वाहन ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, एयरकंडीशनर अथवा पांच केवीए या उससे अधिक का जनरेटर रखने वाले परिवार अपात्र हैं। 100 वर्गमीटर से अधिक का आवासीय प्लाट या उस पर मकान या फ्लैट, 80 वर्गमीटर या उससे अधिक कारपेट एरिया का व्यवसायिक प्लाट, तीन लाख से अधिक आय या जिनके पास एक शस्त्र लाइसेंस है, वे भी अपात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed