{"_id":"682cca0a22a8581bf105b6cc","slug":"dm-stopped-the-salary-of-executive-engineer-in-the-review-of-igrs-basti-news-c-207-1-bst1004-136910-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आईजीआरएस की समीक्षा में डीएम ने अधिशासी अभियंता का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आईजीआरएस की समीक्षा में डीएम ने अधिशासी अभियंता का वेतन रोका
Tue, 20 May 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 20 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त व लंबित संदर्भ की डीएम रवीश गुप्ता ने समीक्षा की। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को को जमकर फटकार लगाते हुए वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने के लिए एडीएम को निर्देशित किया। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी विभागाध्यक्ष को तय समय के अंदर ही शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सचेत किया कि किसी भी दशा में आईजीआरएस के अन्तर्गत प्राप्त संदर्भाें को डिफाॅल्टर की श्रेणी में ना जाने दें, अन्यथा की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा में पाया गया कि अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश गौतम की ओर से शिकायतों का निस्तारण ठीक से नहीं किया जा रहा है। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान को स्पष्टीकरण लेने और वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल चौहान, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर शत्रुध्न पाठक, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, ईडीएम. सौरभ द्विवेदी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।