{"_id":"5f4a97348ebc3eaae408676a","slug":"dm-stopped-salary-of-account-clerk-basti-news-gkp363557071","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडिट न कराने पर डीएम ने लेखा लिपिक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आडिट न कराने पर डीएम ने लेखा लिपिक का वेतन रोका
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आडिट न कराने पर डीएम ने लेखा लिपिक का वेतन रोका
बस्ती। जिला खेल कूद प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। डीएम ने खेल विकास व प्रोत्साहन नियमावली 2020 को जिले में लागू करने की अनुमति दी। कहा कि इस नियमावली के तहत मंडल स्तर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी व तहसील स्तर पर युवा कल्याण विभाग के अधिकारी इसका संचालन करेंगे। जिला स्तर पर क्रीड़ा अधिकारी की देखरेख में समिति कार्य करेगी। डीएम ने खेल कार्यालय में लेखा का आडिट न कराने पर नाराजगी जताई। लेखा लिपिक श्रीप्रकाश का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया।
डीएम ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में मनरेगा से दो-दो खेल मैदान तैयार हो रहे हैं। यहां कुश्ती, कबड्डी, वालीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, क्रिकेट व अन्य खेलों का अभ्यास व प्रतियोगिता का आयोजन होगा। तहसील स्तरीय खेल प्रोत्साहन समिति को हर माह की कार्ययोजना तैयार कर खेलों का आयोजन करने को कहा। डीएम ने प्रतियोगिताओं में महिलाओं व दिव्यांगजन को भी शामिल करने की हिदायत दी। डीएम ने जिला स्टेडियम में निर्मित बैडमिंटन हाल को वातानुकूलित बनाने, सीसी टीवी कैमरा लगाने, आधुनिक सिंथेटिक मैट बिछवाने, हाईमास्ट लाइट लगवाने का निर्देश दिया। जिले में खेल संघ के गठन के लिए प्रदेश स्तरीय संगठनों से पत्राचार करने को कहा। लॉकडाउन की अवधि में मानदेय पर कार्य कर रहे प्रशिक्षकों को 15 हजार रुपये प्रदान किए जाने की सहमति दी। जिला खेल कूद प्रोत्साहन समिति ने स्टेडियम के अंदर प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय प्रतिष्ठानों से निर्धारित धनराशि लेकर स्थान उपलब्ध कराने का फैसला किया है। बैठक का संचालन क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह, मुख्य कोषाधिकारी श्रीनिवास त्रिपाठी, डीआईओएस बृज भूषण मौर्य, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, बीएसए अरुण कुमार, जिला वन अधिकारी एके पांडेय, अधिशासी अभियंता बालकिरण चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी इंद्रजीत मौर्य, अध्यक्ष हैंडबाल संघ राना दिनेश प्रताप सिंह, हैंडबाल राष्ट्रीय खिलाड़ी हिना खातून, रणजी खिलाड़ी मंजीत चौधरी आदि मौजूद रहीं।