{"_id":"65623a61aed8e5a9360d9c3a","slug":"dm-sends-disabled-children-out-for-field-trip-basti-news-c-207-1-bst1001-7497-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिव्यांग बच्चों को भ्रमण के लिए डीएम ने किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिव्यांग बच्चों को भ्रमण के लिए डीएम ने किया रवाना
Sat, 25 Nov 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए रवारा करते डीएम अंद्रा।
बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित अनुभाग के तहत शनिवार को दिव्यांग बच्चों की टीम को भ्रमण के लिए रवाना किया गया। डीएम अंद्रा वामसी ने 120 दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक भ्रमण हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बस को हरी झंडी दिखाई।
डीएम ने बच्चों को कैप तथा लंच पैकेट वितरित कर उनके सुखद यात्रा की कामना की। कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक भ्रमण एक अच्छी पहल है। इससे बच्चे अपने देश के ऐतिहासिक एवं संस्कृति महत्त्व वाले स्थलों से परिचित होंगे। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत इन बच्चों को गोरखपुर चिड़िया घर एवं कुशीनगर स्थित बौद्ध परिनिर्वाण स्थली का भ्रमण कराया जाएगा।
केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के नामांकन को बढ़ाने और ऐसे छात्रों के संपूर्ण शैक्षिक विकास के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुनील कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक सर्वेष्ट मिश्र, एआरपी राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।