फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM reached to know the condition of migrant laborers

प्रवासी मजदूरों का हाल जानने पहुंचे डीएम

Tue, 12 May 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
DM reached to know the condition of migrant laborers
प्रवासी मजदूरों का हाल जानने पहुंचे डीएम
विज्ञापन

बिना जांच के कोई भी अपने गांव न जाने पाए
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में प्रवासी मजदूरों का हाल जानने डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी हेमराज मीणा किसान डिग्री कॉलेज, रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नियमित रूप से मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। किसान डिग्री कॉलेज में आए हुए प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग कराया जा रहा था। साथ ही दस किलो चावल, दस किलो आटा, तेल, मसाला, चना, दाल आदि का किट भी वितरित किया जा रहा था। व्यवस्थाओं के बारे में तहसीलदार पवन जायसवाल ने डीएम को जानकारी दी।

डीएम ने निर्देश दिए कि अंबेडकर नगर की तरफ से आने वाले लोगों की जांच के लिए फुटहिया ओवर ब्रिज के पास ही बैरियर लगाने, डाटाबेस तैयार के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर व मेडिकल टीम लगाकर जांच की व्यवस्था की जाए। यहां भी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाय। प्रयास यह होना चाहिए कि बिना जांच के कोई भी व्यक्ति सीधे गांव में न पहुंचे। यदि गांव में पहुंचता है तो निगरानी समिति तत्काल इसकी सूचना संबंधित तहसील को उपलब्ध कराए। यहां पर डॉ. आशुतोष चौधरी के नेतृत्व में फार्मासिस्ट प्रवीन विश्वास, स्टाफ नर्स शशि, पायल, बृजेश सोनी, कृष्ण कुमार आदि प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे थे। बस्ती रेलवे स्टेशन पर पानी की व्यवस्था के लिए रेडक्रास सोसायटी के सचिव सरदार कुलविंदर सिंह व उनके स्वयंसेवकों द्वारा व्यवस्था की गई है। डीएम ने इन कार्यों में लगे कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed