फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dm inspected in collectorate

डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले चार कर्मचारी

Wed, 02 Sep 2020 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
dm inspected in collectorate
कलेक्ट्रेट में निरीक्षण करते जिलाधिकारी। - फोटो : BASTI
डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले चार कर्मचारी
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के कार्यालयों का किया निरीक्षण, तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन ने बुधवार सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय, नजारत, भूलेख आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। संयुक्त कार्यालय में कुल 65 में से एक कर्मचारी रमेशचंद्र श्रीवास्तव अनुपस्थित पाए गए। नजारत सदर में दो चपरासी दुर्गा प्रसाद व जगदीश प्रसाद अनुपस्थित मिले। विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय में रामसुरेश चपरासी अनुपस्थित पाए गए।
अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए डीएम ने सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। डीएम ने आपदा प्रबंध प्राधिकरण कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आपदा सहायक पतिराम को निर्देश दिए कि शासनादेश व स्थानीय आदेश की अलग-अलग गार्ड फाइल बनाएं। निर्देश दिए कि आपदा के निमित्त आवश्यक धनराशि की मांग शासन से की जाए। डीएम ने शस्त्र अनुभाग का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पाया कि आयुध पंजिका एक निर्धारित प्रारूप पर थानेवार बनाया गया है व प्रपत्र तीन पर लाइसेंस अंकित किए गए हैं। डीएम ने थाना कोतवाली व थाना हर्रैया की शस्त्र पंजिका का अवलोकन किया। इस दौरान एडीएम रमेश चंद्र, अपर एसडीएम सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास भवन में 37 कर्मचारी अनुपस्थित मिले
डीएम के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां कुल 37 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनका एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता आरईडी व परियोजना अधिकारी नेडा अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed