{"_id":"5ce444c6bdec2207476e307d","slug":"dm-inspected-counting-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल का अफसरों ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल का अफसरों ने लिया जायजा
Wed, 22 May 2019 12:04 AM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 22 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल का जायजा लेते डीएम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की गणना के लिए तैयार मंडी परिसर में स्थित मतगणना स्थल का जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डॉक्टर राजशेखर ने जायजा लिया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम, एनआईसी के डीआईओ, सभी एसडीएम, सभी एआरटीओ, बीएसएनएल और एयरटेल के अधिकारी भी दौरे में शामिल रहे।
इस दौरान सुविधा पोर्टल का सफलतापूर्वक टेस्ट रन किया गया। एक्सेल शीट पर ऑफलाइन गणना और मैनुअल सारणीकरण का भी परीक्षण किया गया। सभी विधानसभा सेगमेंट्स दो कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन, इंटरनेट की लीज लाइन और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए स्टैंड बाय जेनरेटर आदि सिस्टम से लैस हैं। ईवीएम की राउंड वाइज मतगणना परिणाम प्रदर्शित करने के लिए एक ब्लैक बोर्ड और एक टीवी स्क्रीन उपलब्ध कराई गई है। डीएम ने सीलबंद स्ट्रांग रूम का भी एक चक्कर लगाया। मानक के मुताबिक सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। सीसीटीवी फीड भी चेक किया। चीजें दिशा-निर्देश और मानक प्रोटोकॉल के अनुसार पाई गईं।
मतगणना कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण पूरा
बस्ती। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आज मतगणना कर्मचारियों के एक दिवसीय (द्वितीय प्रशिक्षण) प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सीडीओ, पीडी डीआरडीए, डीएओ, डीटीओ, सभी माइक्रो ऑब्जर्वर, ईवीएम काउंटिंग आदि के अन्य काउंटिंग स्टाफ शामिल थे। इस दौरान भारत चुनाव आयोग से जारी काउंटिंग के सभी पहलुओं एवं नए निर्देशों का वीडियो और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डीएम ने सभी बिंदुओं, प्रक्रियाओं, नियमों के बारे में बताने के साथ कहा कि उन्हें गिनती की प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता, विश्वास और दक्षता का उच्चतम स्तर भी सुनिश्चित करना होगा। उन्हें प्रत्येक टेबल पर हर बार ईवीएम या वीवीपीएटी गिनती की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। कहा कि कंट्रोल यूनिट के कार्य न करने या पीठासीन अधिकारी के सीआरसी न कर पाने जैसी अवांछित स्थिति में काउंटिंग स्टाफ को तुरंत एआरओ के संज्ञान में लाना चाहिए। एआरओ बीईएल इंजीनियर की मदद से नियत प्रक्रिया का पालन करते हुए जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे।